SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | MP-HD-01-22 |
Case year | 22-Feb-2022 |
Type of atrocity | Murder |
Whether the case is being followed in the court or not? | Yes |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 22-Feb-2022 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: KHANDWA(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Harsud |
Complaint date | 22-Feb-2022 |
FIR date | 22-Feb-2022 |
मृतक नितिन पिता मानकराम कोगे झुम्मरखाली स्थित मामा का ढाबा में वेटर का काम करता था। वहां पहले कुछ लोगों द्वारा खाने पीने के लेकर मारपीट हुई थी जिसमें नितिन को भी आरोपी बनाया गया था जिसकी 22 फरवरी 2022 को हरसूद सत्र न्यायालय में पेशी के लिये गया था। दोपहर दो बजे नितिन की मां के पास गणेश नाम के व्यक्ति का फोन आया जिसने नितिन के बारे में पूछताछ की। तब नितिन की मां देवकाबाई ने नितिन को फोन लगाया तो नितिन ने खुद को न्यायालय हरसूद में बैठे होने की बात बताई और कहा कि वो शाम को नानी के पास बरुड़ जायेगा। उसने अपनी नानी को फोन कर रात में खाना खाने की बात की और बताया कि ये ढाबे वाले लड़के मुझे परेशान कर रहे हैं, इनसे पीछा छुड़ा कर जल्दी आता हूं। इस बीच नितिन की मां ने फोन लगाया तो फोन स्वीच आफ आने लगा। घटना के दिन ही रात 8 बजे के लगभग भूरु उर्फ दिनेश का फोन नितिन की मां के पास आया जिसमें उसने नितिन के बारे में पूछताछ की और फिर बताया कि शाम 7 बजे नितिन ने उसे फोन कर बताया था कि टुनमुन पिता नारायण और कालू निवासी रहटगांव ने उसका अपहरण कर लिया है। रात में नितिन के पिता और मां आकाश जयसवाल के ढाबे झुम्मरखाली पर खोजते हुए पहुंचे तो गणेश ने बताया कि नितिन के सिर में चोट थी और टुनमुन उसे लेकर घूम रहा था। उसके बाद से नितिन का कुछ पता नहीं चला। दिनांक 22 फरवरी 2022 को नामजद लिखित शिकायत अजाक थाने में दी गई जिस पर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गई। मार्च 2022 के प्रथम सप्ताह में पुलिस द्वारा नितिन के परिजनों को सूचना दी गई कि- खोजबीन में यह पाया गया कि कालीघोड़ी के जंगल में नितिन कोगे की हत्या कर लाश को जला दिया गया है, जिसके कुछ विडियो नामजद आरोपियों के मोबाइल से बरामद किये गये है। मृतक नितिन की कुछ हड्डियां बरामद हुई है उनका डीएनए टेस्ट रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, वहीं मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर है। ऐसे में परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है।