SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ-Bihar |
Case code | BR/WCH/EU/00 / |
Case year | 06-Dec-2016 |
Type of atrocity | Commits mischief by fire (Arson) or any other explosive substance causing damage to house, property or place of worship |
Whether the case is being followed in the court or not? | No |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 06-Dec-2016 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Bettiah(DP) State: Bihar |
Police station | Mufassil |
Complaint date | 06-Dec-2012 |
FIR date | 07-Dec-2016 |
पीड़ित परिवार के सदस्य की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गयी जिसमे अभियुक्तों ने व्यवसाय में होने वाली अनबन का बदला लेने के लिये दलित युवक को मौत के घाट उतार दिया I स्व० मिथलेश राम जिनकी हत्या हुयी वो अपनी पत्नी निर्मला देवी, 30 वर्ष और तीन बच्चों नूतन कुमारी,14 वर्ष, अभय कुमार, 10 वर्ष और निर्भय कुमार , 8 वर्ष के साथ रहता था I इनके दैनिक रोजगार में इनकी खेती-बाड़ी और इसके अलावा ये लोगों को जमीन खरीद-बिक्री करने के मामले में मदद किया करते थे जिसमे इन्हें छोटी-मोटी रकम कमीशन के तौर पर मिल जाती थी I लेकिन इनके आर्थिक व्यवस्था का मुख्य माध्यम कृषि ही था I अभियुक्त और मिथलेश राम के बीच ज़मीन के मामले को लेकर ही कुछ विवाद चल रहा था और इसी पर बात-चित करने के लिये विनोद ठाकुर ने उन्हें फोन करके करीब 11 बजे दिन बुलाया था I अभियुक्तों ने दिनभर मिथलेश राम को अपने साथ रखा तथा शाम को उसे गोली मारकर उसे मोटर सायकिल के साथ सड़क पर लिटा दिया I इस दौरान अभियुक्तों ने चालाकी से पीठ पर लगी हुयी गोली के जगह रुई और पौलिथिन भरकर उसे अच्छी तरह पट्टी से बांध दिया ताकि ये पूरी घटना एक एक्सीडेंट के रूप में देखी जाये I बाद में मृतक के मोबाईल पर बार-बार फोन आने के पर उसके घर वालों को सुचना दे दी की मिथलेश राम का मोटर सायकिल से एक्सीडेंट हो गया I उसके बाद शव को पुलिस के द्वरा पोस्टमाटम के लिये बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया गया था जिसमे डॉक्टर ने मृतक को गोली मारने की बात को उजागर किया I