SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | MP-KNW-01-22 |
Case year | 16-Jul-2022 |
Type of atrocity | Uses words, acts or gestures of a sexual nature towards a woman |
Whether the case is being followed in the court or not? | No |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 16-Jul-2022 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: KHANDWA(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Narmada Nagar |
Complaint date | 16-Jul-2022 |
FIR date | 16-Jul-2022 |
दिनांक 16 जुलाई 2022 शाम को लगभग 5 बजे खंडवा जिला पुनासा तहसील के ग्राम रीछी में सोनम पति संजय उम्र 18 वर्ष अपने घर में अकेली थी, उसे अकेला पाकर पुनासा का संसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह तोमर पिता प़थ्वी सिह तोमर उम्र 40 वर्ष बलात्कार व बुरी नियत से घर में घुस कर सोनम के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध में सोनम चिल्लाने लगी, जिस पर गोविंद सिंह ने उसे गंदी गंदी जातीसूचक गालियां देकर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन सोनम विरोध करती रही तब उसने 5-5 सौ के नोटों की गड्डी दिखाकर उसे मनमानी करने के लिये जोर जबरदस्ती करने लगा। सोनम अपने को बचाते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगी जिस पर पास के खेत में काम कर रहे लोग घर की तरफ भागे। लोगों को आता देख आरोपी गोवििंद सिंह तोमर सभी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
शाम 6 बजे सोनम अपने पति संजच और परिजनों के साथ थाना नर्मदा नगर रिपोर्ट लिखाने गई लेकिन वहां पर उन्हे काफी देर बैठा कर रखा गया। रात में 11.30 बजे सोनम की रिपोर्ट लिखी गई। रिपोर्ट लिखाये जाने के बाद से आरोपी द्वारा उसके परिचितों को भेज कर समझौता करने के लिये दबाव बनाया गया लेकिन सोनम आरोपी को सजा दिलाने के लिये अ़ड़ी रही।
आरोपी गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, सोशल मीडिया में खबर सुर्खियों में आने के बाद स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गोविंद सिंह तोमर को संसद प्रतिनिधि के पद से हटा दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने जानबूझ कर तोमर को गिरफ्तार नहीं किया, इसी का फायदा उठा कर वह खंडवा में सरेंडर किया और अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां से जमानत लेकर बाहर आ गया। जिसकी सूचना पुलिस ने उन्हे समय पर नहीं दी।