
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
| Case posted by | NCDHR- NDMJ, Himachal Pradesh |
| Case code | HP/28-10-2026 |
| Case year | 17-Oct-2026 |
| Type of atrocity | Abuses by caste name in any place within public view |
| Whether the case is being followed in the court or not? | No |
| Fact finding date | Not recorded |
| Case incident date | 17-Oct-2026 |
| Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: UNA(DP) State: Himachal Pradesh |
| Police station | UNA SADAR |
| Complaint date | 17-Oct-2026 |
| FIR date | 19-Oct-2026 |
यह घटना जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के थाना ऊना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव चताड़ा (वार्ड नंबर 07) की है, जहां दलित समुदाय की सुरहड़ा जाति से ताल्लुक रखने वाले करनैल सिंह (उम्र 32 वर्ष, सुपुत्र स्वर्गीय श्री बलवंत सिंह, निवासी गाँव व डाकघर चताड़ा, वार्ड नंबर 07, तहसील व ज़िला ऊना, हिमाचल प्रदेश, जाति सुरहड़ा/अनुसूचित जाति) अपने परिवार में वृद्ध माता, पत्नी और 3 वर्षीय मासूम बेटे के अकेले कमाऊ सदस्य हैं, जो बहडाला में "गुरु कृपा" नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर भरण-पोषण करते हैं; उनके स्वर्गीय पिता ने वर्ष 2006 में गाँव घोड़ी धबीरी (हमीरपुर) निवासी श्रीमती वावी से 8 मरले ज़मीन 8,000/- रुपये नकद बयाना देकर ख़रीदी थी, जो तभी से उनके निरंतर शांतिपूर्ण क़ब्ज़े में रही और बाद में साथ लगती 2 मरले भूमि गाँव चताड़ा की श्रीमती राजरानी से विधिवत ख़रीद कर कुल 10 मरले भूमि पर उनका परिवार रिहायशी मकान के पास सब्ज़ियाँ व फलदार वृक्ष लगाकर आजीविका चला रहा है; उक्त 8 मरले भूमि को लेकर विक्रेता के पुत्र द्वारा धोखाधड़ी करने की नीयत पर करनैल सिंह ने रजिस्ट्री निष्पादन हेतु पहले से सक्षम सिविल न्यायालय में मुक़दमा दायर कर रखा है जो वर्तमान में विचाराधीन है, परंतु गाँव के वार्ड नंबर 03 निवासी दबंग जीवन सिंह (उम्र क़रीब 70 वर्ष, सुपुत्र श्री रामदत्ता, जाति राजपूत) ने अदालत में मामला लंबित होने और पीड़ित के क़ब्ज़े की जानकारी के बावजूद दुर्भावनापूर्वक भूमि ख़रीदने का दावा करते हुए ज़मीन हड़पने की फ़िराक़ बनाई; इसी रंजिश के चलते दिनांक 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह तक़रीबन 7:00 बजे जब करनैल सिंह अपने खेत में सब्ज़ियों को पानी दे रहे थे, तभी आरोपी जीवन सिंह अपनी पत्नी के साथ सोची-समझी साज़िश के तहत खेत की मेढ़ पर आ धमका और सार्वजनिक रास्ते पर ग्रामीणों के सम्मुख बिना किसी उकसावे के करनैल सिंह को अकेला पाकर जातिगत द्वेषवश अत्यंत गंदी, अश्लील व अपमानजनक गालियाँ बकते हुए सार्वजनिक रूप से चिल्लाया कि"सरैडेयो तूसी गंद पाया वा"जब पीड़ित ने शालीनता से हाथ जोड़कर बुज़ुर्ग होने का हवाला देते हुए न्यायालय के विचाराधीन मामले का सम्मान करने और जातिसूचक अपशब्द न कहने का विनम्र अनुरोध किया, तो दोनों आरोपी अत्यधिक उग्र व हिंसक हो गए तथा जीवन सिंह ने पीड़ित की ओर उँगली तानकर खुलेआम ललकारते हुए दहाड़कर जान से मारने की सीधी धमकी दी कि"सरैडेयो तैनो और तेरे परिवार आलियां नो मैं गोली नाल मार देने" इस संपूर्ण आपराधिक व जातिगत घटनाक्रम, गाली-गलौज और जानलेवा धमकी की प्रत्यक्षदर्शी व स्वतंत्र गवाह श्रीमती राजरानी (पत्नी श्री रविंद्र कुमार) मौक़े पर मौजूद थीं जिन्होंने घटना को अपनी आँखों से देखा और सुना; पूर्व में भी शांति व्यवस्था भंग करने के कलंदरा मामले में शामिल रहे इस दबंग आरोपी के इस कृत्य से पीड़ित व उसका असहाय परिवार गहरे भय व मानसिक सदमे में आ गया, जिसके उपरांत गवाह श्रीमती राजरानी के हस्ताक्षरों सहित दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस थाना ऊना सदर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 03:51 बजे एफआईआर संख्या 0289 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।