SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ-Bihar |
Case code | BR/ / 23 |
Case year | 05-Apr-2023 |
Type of atrocity | SC/ST (POA) Act |
Whether the case is being followed in the court or not? | Yes |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 05-Apr-2023 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: Motihari(DP) State: Bihar |
Police station | Phenhara Police Station |
Complaint date | 07-Apr-2023 |
FIR date | 07-Apr-2023 |
घटना सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के फेनहारा प्रखंड के मनकरवा गांव की है। पीड़ित विकास कुमार उम्र करीब 24 वर्ष , रमेश कुमार उम्र करीब 26वर्ष दोनों के पिता श्री वृजनंदन राम , एवं सोमरिया देवी उम्र करीब 62वर्ष पति श्री वृजनंदन राम , जाति अनुसूचित जाति (चमार ) तथा अपराधी सिकंदर शर्मा उम्र करीब ३० वर्ष , रंजीत शर्मा ,उम्र 28दोनों के पिता श्री जगरनाथ शर्मा , राजन शर्मा उम्र करीब 25वर्ष ,पिता अम्बिका लाल शर्मा , पवन शर्मा ,उम्र करीब २५ वर्ष , पिता अमीरीलाल शर्मा , रामलाल शर्मा उम्र करीब ४५वर्ष , पिता रमन शर्म , रम्भा देवी एवं सिया देवी सभी , जाति - पिछड़ी ( नगर ) , उक्त गांव के ही निवासी हैं। पीड़ितगण सीधा साधा एवं कानून में विश्वास करने वाले है ,जबकि आरोपीगण दबंग गैंगबाज एवं गलत प्रवृति के व्यक्ति है। पीड़ित विकास के पिता श्री वृजनंदन राम वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं जो आरोपियों को नागवार लगता है। क्योंकि पूर्व के चुनाव में आरोपीगण वार्ड सदस्य के दूसरे प्रत्याशी को चुनाव जिताया था और इस चुनाव में भी ये लोग पूर्व के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। चुनाव को लेकर पीड़ितों एवं आरोपियों के बीच पूर्व से ही दुश्मनी चल रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व से चली आरही दुश्मनी के कारन पीड़ित के पिता के कार्यों में अनावश्य हस्तक्षेप किया करतें है। बताते है कि आरोपियों दवा ग्रामीण पानी टंकी कि चाभी अपने कब्जे में रखना चाहते है। किन्तु वार्ड सदस्य द्वारा पानी टंकी को खुद संचालित किया जा रहा था। जो आपरोपियों को नागवार लगता था। उक्त करने से एक साजिश के तहत आरोपियों द्वारा वार्ड सदस्य श्री राम के दोनों पुत्रो ( छात्र है ) कि हत्या करने कि नियत से दिनांक : ०५-०४-२०२३ को आरोपियों द्वारा हरवे हथियार से लैश होकर वार्ड सदस्य के दोनों पुत्रों रमेश राम ईवा विकास कुमार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों को जरदस्त पिटाई कर गंभीर रूप से जाखि कर लहू लूहान कर डाला। रमेश राम का सर फुट गया। दोनों कि माता सुकुमारिया देवी बीच बचाव के लिए गयी तो उनके साथ भी मर पिट किया गया और बदसलूकी कि गयी। उक्त सम्बन्ध में फेनहारा थाना में कांड संख्या : 47/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कि गयी है।