SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
Case posted by | NDMJ |
Case code | 01-16-KNW-MP |
Case year | 25-Feb-2016 |
Type of atrocity | Kidnapping & Abduction |
Whether the case is being followed in the court or not? | No |
Fact finding date | Not recorded |
Case incident date | 25-Feb-2016 |
Place | Village: Not recorded Taluka:Not recorded District: KHANDWA(DP) State: Madhya Pradesh |
Police station | Kotwali Khandwa |
Complaint date | 25-Feb-2016 |
FIR date | 25-Feb-2016 |
२५फरवरी२०१६ को गनेश तलाई खडवा निवासी ४वर्षीय सोनाक्षी पिता कमल खांडे सुबह १०:३० बजे आंगन में खेलते हुए लापता हो गई, जिसे ढूंडने उसता बड़ी बहन शिवानी(१७) और उसकी चाची बाहर निकली| ११बजे वे लोग मुहल्ले के लड़के हर्ष(हनि)(१३वर्ष) थापा के घर गये जहां दरवाजे पर सोनाक्षी की चप्पल दिखी| हर्ष ने पूछने पर बताया कि उसने सोनाक्षी को नहीं देखा है, शिवानी और उसकी चाची ने घर में जाकर ढूंडा, बाथरूम बंद था लेकिन हर्ष ने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला| शिवानी ने अपनी मां पिता चाचा को फोन कर सोनाक्षी के गुमने की खबर दी| दोपहर में सभी लोग आ गये और उसे ढूंडने लगे, जिसमें हर्ष भी शामिल हो गया| परिजनों ने पुलिस को (१००) खबर की| पुलिस ने भी मुहल्ले ममें पूछताछ की, शाम को पुलिस ने कहा कि अब हर घर की तलाशी लेंगे तो हर्ष अपने घर चला गया, लोगों ने हर्ष के छत से कुछ गिरने की आवाज सुनी, देखा तो दो जव रों के बीच सोनाक्षी पड़ी हुई थी| किसी तरह उसे बाहर निकाला तो देखा वह बेहोश थी, सर पर गंभीर चोट थी, गले में धारदार हथियार से कटा हुआ था, सोनाक्षी के घावों पर खून सूख कर जम चुका था|
पुलिस ने सोनाक्षी को तुरंत हास्पीटल ले गये, जहां से उसे इंदौर(एम वाय) रिफर कर दिया, इधर पूछताछ में हर्ष ने बताया कि उसने सोनाक्षी के सर पर ईंट मारी और गले में चाकू मार कर बाथरूम में छुपा दिया था, दोपहर में जब और लोग ढूंडने आये तब उसे मरा समझ कर मुर्गी के दड़बे में छुपा दिया| शाम को पुलिस के घर की तलाशी लेने का बोलने पर पकड़े जाने के डर से छत पर से फेंक दिया| पुलिस ने हर्ष को गिरफ्तार कर नय्यालय में पेश तिया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया,इधर सोनाक्षी का एक माह तक इलाज चला, वर्तंमान में सोनाक्षी बोल नहीं पा रही है, और अपने पैरों पर खड़ी हो रही है. कभी जोर जोर से अचानक चिल्लाने लगती है. डाक्टरों का कहना है कि उसके सर में चोट लगने की वजह से ऐसी स्थिति है, ठीक हो पायेगी या नहीं कहा नहीं जा सकता| पुलिस ने इलाज के दौरान ५०००रुपये सोनाक्षी के परिजनों को दिये हैं|