
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
यह घटना जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव अप्पर बड़ेडा की है. यह गांव ऊना मुख्यालय से 12 कि०मी० की दुरी पर है. राज्य हिमाचल में जातिय व्यवस्था पर आधारित छुआछूत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है भारत को आज़ाद हुए 70 वर्ष के करीब हो गए है पर ऐसी घटिया मानसिकता रखने वाले लोग आज भी समाज में मौजूद है. घटना सिथित इस गांव में चमार जाति के 5 घर, राजपूत जाति के 20 घर, सैणी जाति के 5 घर, ब्राहमण जाति के 1 घर, बाती (OBC) 8, जाट जाति के 30 घर है इस गांव में 2 प्राइमरी व एक +2 तक हाई स्कुल है इस गांव में डिस्पेंसरी भी है व् पानी की भी कोई समस्या नहीं है.
इसी गांव में दलित चमार जाति में से मनोज कुमार स्पुत्र स्व: शिव कुमार रहता हैं. जिसकी उम्र लगभग 35 साल की है. मनोज कुमार शादीशुदा हैं. इसके दो बच्चे है एक बेटी और एक बेटा है. मनोज कुमार 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं. मनोज कुमार JCB ओपरेटर का काम करते हैं. मनोज कुमार के घर के पास जसवीर का घर है जो की जाट जाति से सम्बन्ध रखता हैं. वह मनोज कुमार को जातिसूचक गालियां निकालता रहता हैं. मनोज कुमार के घर से 100 मी० की दुरी पर बाबा बालक नाथ जी का मन्दिर हैं. जहा पर मनोज कुमार हर रोज पूजा करने के लिए जाता हैं. दिनांक: 22.06.2021 को मनोज कुमार हर दिन की तरह शाम 8 : 15 के करीब बाबा बालक नाथ जी के मन्दिर में पूजा करने के लिए गया. जब मनोज कुमार मन्दिर से पूजा करके वापिस लौट कर आ रहा था तो रास्ते में ही जसवीर का भाई अमरजीत उर्फ़ अमर मनोज कुमार को मिल गया. मनोज कुमार और अमरजीत आपस में खड़े होकर बात करने लग गये. थोड़ी देर बाद अमरजीत के घर से उसका बड़ा भाई जसवीर निकला और मनोज कुमार व् अमरजीत इन दोनों को बात करते हुए देखकर जसवीर अमरजीत को गालियाँ निकालने लगा. जसवीर अपने छोटे भाई अमरजीत से गालियाँ निकालते हुए कहने लगा की तू इस मनोज चमार के साथ क्यों बातें करता हैं. और थोड़ी देर बाद जसवीर मनोज कुमार को भी जातिसूचक और गंदी – गंदी गालियाँ निकालने लगा. लेकिन मनोज कुमार जसवीर की गालियों व् लड़ाई ना बढ़े इस बात को नज़रन्दाज करते हुए अपने घर की तरफ आने लगा तो जसवीर ने मनोज कुमार को गाली दी की अगर तूने अपनी माँ का दूध पिया हैं और चमार का बेटा हैं तो एक बार इधर आ. लेकिन मनोज कुमार ने जसवीर की बातों को फिर नज़रंदाज़ कर दिया लेकिन जसवीर फिर भी नही माना और जसवीर ने मनोज कुमार की माँ को गाली निकालते हुए मनोज कुमार को कहा की तू कुत्ती चमारी की औलाद हैं. मनोज कुमार जसवीर के पास गया और जसवीर से शांति से कहा की जसवीर तुम मुझे जातिसूचक गालियाँ और मेरी माँ को गंदी – गंदी गालियाँ क्यों दे रहे हो तो जसवीर ने गुस्से में आकर मनोज से कहा की साले चमार में तेरा रास्ता बंद कर दूंगा तेरे आने – जाने के रास्ते पर में मिट्टी की ट्राली गिरवा दूंगा. जसवीर बाद में मनोज कुमार को गालियाँ निकालते – निकालते धक्का – मुक्की करने लगा और डंडे से मनोज कुमार की पिटाई करने लगा. मनोज कुमार ने बहुत बार जसवीर से कहा की जसवीर शान्ति से बात कर ले तुम झगड़ा क्यों कर रहे हो लेकिन जसवीर ने मनोज कुमार की एक बात भी नही सुनी और जसवीर मनोज कुमार की डंडे से पिटाई करते करते मनोज कुमार के सिर पर डंडे से वार करने लगा तो मनोज कुमार ने अपने बीच – बचाव के लिए जसवीर के हाथ से डंडे को छिनना चाहा तो डंडा जसवीर के हाथ से छुटकर जसवीर के खुद के सिर पर चोट लग गयी. जिस चोट से जसवीर के सिर से थोडा सा खून निकल आया. तभी लड़ाई झगड़े की आवाज़ सुनकर मनोज कुमार के घर वाले मनोज का माता, मनोज के चाचा जी और मनोज के चचेरे भाई आ गये. जसवीर के घर वाले भी आ गये और मनोज कुमार और जसवीर को अपने अपने घर ले गये. लेकिन अगली सुबह दिनांक: 23.06.2021 को जसवीर मनोज कुमार के खिलाफ पुलिस चोकी पंडोगा में FIR दर्ज करवाने चला गया. मनोज कुमार को उसी दिन पुलिस चोकी में बुलाया गया. जब मनोज कुमार पुलिस चौकी में गया और उसने वहां जाकर पुलिस को सारी सच्चाई बताई की ये हादसा जसवीर के साथ सिर्फ बीच – बचाव में हुआ था और जसवीर उल्टा मनोज कुमार की ही पिटाई कर रहा था मनोज कुमार ने जसवीर को लड़ाई ना करके के लिए उसके हाथ से डंडा छिना था लेकिन डंडा जसवीर के ही हाथ से छुटकर जसवीर के सिर पर लग गया था. लेकिन पुलिस वालों ने भी मनोज कुमार की कोई बात नही सुनी और उल्टा मनोज कुमार की पुलिस चौकी में बहुत पिटाई की. मनोज कुमार ने पुलिस चौकी में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने मनोज की कोई रिपोर्ट दर्ज नही की पुलिस ऑफिसर जितेन्द्र शर्मा ने मनोज कुमार के लेफ्ट कान पर इतने थप्पड़ मारे जिस कारण मनोज कुमार के लेफ्ट कान का पर्दा फट गया. लेकिन मनोज कुमार की पुलिस स्टेशन में कोई सुनवाई नही हुयी.
वर्ष 1965 में मृतक डूंगरा राम मेघवाल के पिताजी सकताराम मेघवाल दलित व भूमिहीन होने के कारण से ग्राम बटकोरिया के गांव की सीमा में स्थिति भूमि खसरा नंबर 85/1 में से 22 बीघा भूमि आवंटित हुई थी लेकिन पीड़ित कास्तकर के पिताजी अशिक्षित होने के कारण उनको यह भी पता नहीं था की कितनी भूमि आवंटित हुई है। मृतक के पिता ने 1965 से लगातार कब्जा कास्ट करते आ रहे थे। उक्त भूमि के पास में ही खसरा नंबर 85 शिवाय चक (ओरण) की भूमि है । उक्त भूमि पर आरोपी भगसिंह बाबूसिंह, महेंद्र सिंह सभी जाति राजपूत, अर्जुन राम, बाबूराम देवासी सभी निवासी गांव भटकरिया ग्राम पंचायत जॉइनत्रा ने बाहुबल व ऊचि राजनीतिक पहुंच के कारण से खसरा नंबर 85 पर कब्जा कर रखा है तथा उसके पास में ही पीड़ितों की आवंटित भूमि है उस उस पर भी अतिक्रमण कर रखा है। वर्ष 2015-16 में पीड़ितों ने उक्त भूमि का सीमा ज्ञान करवाने के लिए दस्तावेज लेकर तहसीलदार व उपखंड अधिकारी से मिले तो उन्होंने दस्तावेज देख कर 22 बीघा आवंटित होने के बारे में जानकारी दी जब भूमि का सीमा ज्ञान करवाया गया तो पता चला कि पीड़ितों के पास में मौके पर पूरी 22 बीघा भूमि नहीं है। पीड़ितों के आवंटित भूमि पर आरोपियों ने कब्जा कर रखा है उस समय पटवारी ने आरोपियों से अतिक्रमण हटाकर कब्जा दिलवा दिया था। तभी से पीड़ित परिवार से रंजिश रख रहे थे तथा सबक सिखाने के लिए अवसर की तलाश में थे । इसलिए अवसर देखकर जब मृतक डूंगरा राम कृष्णा राम बंसी लाल मेघवाल तीनो भाई खेत पर काम कर रहे थे उसी समय आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र कर पीड़ितों पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे कि डुंगरा राम की खेत पर ही मौत हो गई।
The contract of liquor is being operated in the name of Mr. Rajendra Singh situated on the deceased Nathi Ram Valmiki at Tijara Road, but he is doing the work of salesmen for the last two years and also doing work as watchmen in night. Therefore, he is sleeping in the shop. The brother Sunil Valmiki of deceased person also sleeps with him. On 27th January 2021, around 9.00 pm the accused Satvir Singh alias Farra Gurjar and Ajit resident Kakra, came to liquor shop and knock the door. When Nathi and his brother Sunil did not open the shop the accused hit the door by rod. After hitting to the shop by the rod, the deceased Nathi opened the shutter of the shop and the accused asked for alcohol. For refusing to drink, both the accused hit Nathi's head with an iron rod and therefore, he is injured and started bleeding. After this incident both the accused ran away. After this incident the people took Nathi to Alwar hospital where he is referred to Jaipur hospital and during treatment he was died on 29th January 2021The Dalit logged a bearing complaint F.I.R. 0045/21 dated on 28/1/2021 under clause 323, I.P.C & 3(1) (r), 3 (1) (S) SC/ST Act 1989, Amendment act 2015 and 2018 enrol the acts under section SC/ST. The police has been submitted the charge sheet before the SC/ST court, Alwar against 2 peoples.
THE VICTIM AND HER TWO CHILDREN BELONG TO THE SCHEDULED CASTES.
THE VICTIM\'S DAUGHTER INTERMARRIED WITH A MUSLIM BOY .ACCORDING TO RITIRIVAJA, THE VICTIM\'S DAUGHTER MAHERI HAD COME FOR THR RAKSHABHANDHAN FESTIVAL AND AS HER FATHER -IN-LAW DID NOT RETURN THE SAME DAY, HER HUSBAND, HIS FRIEND AND RELATIVES QUARRELED WITH THE VICTIM AND HER TWO CHILDREN ON THE STREET OUTSIDE THE VICTIM\'S HOUSE. THEY HURLED OBSCENE FILTHY INSULTS ,BEAT HIM WITH A STICKS AND A BLANDE AND TORE THE VICTIM\'S BLOUSE , CAUSING EMBARRASSMENT.