Total records:1372

Unnao के हुसैननगर में घर में घुसकर लड़की के साथ रेप व मर्डर

    उत्तर प्रदेश जिला उन्नाव हुसैन नगर का मामला उन्नाव जिले में दलित समुदाय पर आए दिन अत्याचार के मामले संज्ञान में आते हैं हुसैन नगर का मामला चंपालाल पुत्री अंजलि उम्र 18 वर्ष की थी जो बीएससी की छात्रा थी और आईएएस की तैयारी कर रही थी आसपास के तमाम क्षेत्रों मेरे से अंजलि पढ़ाई में अच्छी थी उसका सपना 2024 में IAS बनने का था पीड़ित परिवार का मानना है कि अंजलि पढ़ने में बहुत होशियार थी और वह IAS बनना चाहती थी और अंजलि के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया घटना 10/11/2022 की है अंजली के पिता चंपालाल जी स्कूल अध्यापक हैं पत्नी  कुसुमा जो स्वास्थ्य विभाग में आशा संगिनी के पद पर बिछिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करती हैं घटना के दिन चंपालाल जी सुबह लगभग 8:00 बजे विद्यालय के लिए निकल गए अंजलि के छोटे बहन भाई दिव्या और प्रशांत स्कूल चले गए माताजी कुसमा जोकि आशा संगिनी बिछिया समुदाय केंद्र मैं ड्यूटी करने लगभग 11:00 बजे घर से निकल गए अंजलि की छोटी बहन दिव्या दोपहर लगभग 2:00 बजे स्कूल से वापस घर आते हैं और वह देखती है कि बाहर का दरवाजा खुला है और वह अंदर आती है देखा घर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा और पूरे घर में खून पढ़ा हुआ था दिव्या घबरा जाती है और धीरे-धीरे घर के अंदर आती है अंदर आंगन में अंजलि को बिना कपड़ों के नीचे जमीन में पड़े मरा हुआ देखती है पेट में से बहुत सारा खून निकल रहा था दिव्या जोर जोर से रोने लगती है और आसपास के लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं तभी वह अपने मम्मी को फोन करती है और यह सूचना बताती है कुछ देर बाद माता-पिता दोनों लोग घर पहुंचते हैं और बेटी अंजलि को मरा देखते हुए वह पुलिस को फोन करते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और तुरंत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जांच के पुष्टि के बाद पता चला रेप करके मर्डर किया गया घर में कोई सामान चोरी नहीं हुआ था आरोपी ने सिर्फ रेप और मर्डर करने के इरादे से दिन में घर के अंदर घुसा मौके पर पहुंची पुलिस अपने आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला दीपांशु जो सूबेदार का पुत्र है 12 वर्ष का उसने बताया कि दरवाजे से तीन चार लोग निकलते देखा है यह बात पुलिस को जांच करते समय पता चली घटना के दौरान मौके पर मिला मोबाइल में अश्लील वीडियो जोकि रेप करते समय बनाया गया अंजलि का मोबाइल अभी तक पुलिस के पास है जो वीडियो बनाया गया है वह पीड़ित परिवार को दिखाया नहीं जा रहा है पीड़ित परिवार ने एसपी को अर्जी देते हुए वीडियो दिखाने की अनुमति मांगी लेकिन अभी तक वीडियो दिखाया नहीं गया और सीबीआई जांच की मांग की गई उन्नाव जिले में धरने पर बैठा पूरा परिवार सीएमओ को लेटर भेजा गया और सीबीआई की जांच के लिए परिवार में संदेह किया जोकि अंजलि आईएस की तैयारी कर रही थी गांव के किसी व्यक्ति ने आसपास के किसी व्यक्ति ने अंजलि को टारगेट किया और इस घटना का अंजाम दिया क्योंकि अंजलि ने जिले में टॉप किया था इसलिए उसके आसपास के कई लोग के चर्चा में थी दलित समुदाय का नाम हो यह बात सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को परेशान कर रही थी उन्नाव हुसैन नगर आरोपी जो पीड़ित ने संदेश दिया सुजीत कुमार  कुंवारा यह दो आरोपी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया शक के आधार पर लेकिन जांच के दौरान अंजलि का मोबाइल वह कॉल चेक किए गए जिसमें आरोपी कोई और थे आरोपी राज उम्र 26 वर्ष अजय उम्र 25 रतन उम्र 25 आरोपी छात्रावास में रहते थे छात्रावास नाम अनुसूचित जाति रावतपुर माखी उन्नाव यह आरोपी उसी छात्र वास में रहते थे इस घटना को अंजाम देते हुए आरोपी ने किसी के दबाव में किया है या किसी ने करने के लिए उकसाया है गया है अभी किसी और का नाम सामने नहीं आया है अभी आरोपी जेल में है और मुआवजा नहीं मिला है क्योंकि मामला अनुसूचित जाति का ही आरोपी है  मुआवजे के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत आवेदन कराने की जानकारी दी थाने से ऑनलाइन कराने के लिए गाइड किया NDMJ टीम ने

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 04-03-2023
  • Date of Case Upload: 30-09-2023

Images

 

Bhandemau में नाबालिक बच्ची के साथ रेप

    ग्राम bhande mau मऊ में था ना मंगलपुर डेरापुर कानपुर देहात का मामला भगवान दिन निवासी बंदे मऊ मंगलपुर कानपुर देहात  पुत्री रागिनी उम्र 13 वर्ष रागिनी रोजाना अपने माता पिता के साथ खेतों में काम करने जाती थी और जानवरों के लिए चारा लाती थी 11  /08/2022 अगस्त को रागिनी अकेले चारा लेने गई थी रागिनी की माताजी भाई गोविंद नानी के यहां गए हुए थे पिताजी घर पर थे और रागिनी अकेले खेत में चारा लेने गई अपराधी कई दिनों से रागिनी को पीछा कर रहा था और मौका पाते ही रागिनी को अपराधीआगा सिंह ठाकुर उम्र 50 जो कि bhande mauमऊ का निवासी का था वह खेत में पहले से मौजूद था जैसे ही रागनी खेत पहुंची आगा सिंह ने पीछे से मुंह दबाकर पकड़ लिया और रेप किया रागिनी को धमकाया अगर घर में बताया तो तुमको यही खेत में मार कर गाड़ देंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा रागिनी  काफी डरी हुई थी और डर के कारण घर में करीब 1 महीने से उसने कुछ किसी को नहीं बताया वह डरी और सहमी भी रहती थी कई बार रागिनी की माताजी ने और चाची  ने पूछा लेकिन रागिनी ने कुछ नहीं बताया फिर चाची ने एक दिन उसे फुसलाकर पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी और यह घटना की जानकारी रागनी के माता-पिता को दी गई 12/ 09 / 2022 को थाना मंगलपुर मैं f.i.r. दर्ज कराई और जांच के बाद तुरंत उसी दिन शाम को आरोपी गिरफ्तार हो गया पीड़ित परिवार क्योंकि गांव में ही रहते थे आरोपी परिवार उन्हें रोजाना धमकाना और समझौते के लिए धमकाते थे कभी कुछ दिन बाद पूरा परिवार सरगांव गांव में किराए के घर पर रहने लगे गांव से जानवर भी ले आए इस केस के वकील कोई दुबे समाज से है जो की साजिश के तहत उन्हें यह वकील बताया गया था पीड़ित परिवार शिक्षित नहीं है और इस तरह के मामला कभी देखा नहीं या हुआ नहीं ना तो जानकारी है और जिस घर में रहते थे वह वकील का ही घर था वकील ए सारे कागजात केस से संबंधित अपने पास रखे हुए थे पीड़ित के पास f.i.r. तक नहीं थी आरोपी जेल तो गया लेकिन कुछ दिन बाद बाहर आ गया पता चला है कि  चार्ज सीट में कुछ धाराएं कम की गई और पीड़ित परिवार को समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रथम किस्त मिल चुकी है पीड़ित परिवार से रश्मि देवी की बात हुई और जिस घर में वह रह रहे हैं वहां ना रहे इसकी सलाह दी और किसी तरह अपने पास कुछ कागज ले लो और वकील दूसरा कर ले उसने हम उनकी मदद करेंगे पूरा परिवार सुरक्षित कहीं दूसरी जगह रहे ताकि आरोपी को किसी भी मोमेंट की खबर ना रहे और केस में सही से ना हो सके

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 01-03-2023
  • Date of Case Upload: 30-09-2023

Images

 

Durga Ganj की नाबालिक दलित बच्ची के साथ रेप व मर्डर

    ग्राम दुर्गागंज थाना सजेती जनपद कानपुर नगर का मामला सुरेंद्र संखवार पुत्री गोल्डी जो बीएससी की छात्रा थी उम्र 18 की थी पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है कृषि व कोई अलग से व्यवसाय नहीं है गोल्डी पढ़ाई में बहुत दुखी और एक बड़ी अफसर बनना चाहती थी  रोजाना की तरह वह कालेज गई हुई थी कॉलेज नाम जनता शिक्षा संस्थान महाविद्यालय  घाटमपुर कानपुर नगर में पढ़ती थी  ! 14/12/202  को लगभग 10:00 बजे सुबह घर से पढ़ने के लिए निकली थी और जब शाम होने तक वापस घर नहीं आए तब घर के लोगों ने ढूंढना शुरू किया और देर रात तक परिवार के लोग परेशान रहे आसपास के क्षेत्र में ढूंढते रहे पर कुछ पता नहीं चला 14 व 15 2 दिन तक कुछ पता नहीं चला आसपास के तमाम दूर-दूर क्षेत्र तक परिवार व रिश्तेदार ढूंढते हुए  16 /12/2022 को थाना सजेती पुलिस पीड़ित के घर गई और घर में सुरेंद्र संखवार पत्नी माया से बताया कि एक लड़की की लाश बरामद हुई है मौजा अला दादपुर स्थित बाबा भट्ठा के पास हड्डी गोदाम के पीछे झाड़ियों में नीम से पेड़ में दुपट्टा से के सहारे लटकी हुई है और चलकर पहचान कर लीजिए कहीं तुम्हारी पुत्री तो नहीं है माया रोते-रोते अपने गांव के परिजनों के साथ उस स्थान पर पहुंची और अपनी बेटी की पहचान की पुलिस ने इसके बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई की पुलिस का मानना है कि आत्महत्या है लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि बलात्कार करके उसके ही दुपट्टे से मारकर लटका दिया गया अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है और ना ही अपराधी जेल गए हैं ना मुआवजा मिला है और ना सही तरीके से कोई कार्रवाई हो रही है आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 22-02-2023
  • Date of Case Upload: 30-09-2023

Images

 

ग्राम Jarsen में दलित युवक की बिजली के करंट से जलाकर हत्या

    ग्राम जर सेन थाना मूसानगर कानपुर देहात का मामला मृतक जगदीश पुत्र दुर्गा प्रसाद संखवार जर सेन  निवासी हैं जो कि पूरा परिवार मजदूरी करता है और गांव के ठाकुरों के खेती में महिलाएं मजदूरी का काम करती हूं मृतक जगदीश भी ठाकुरों के खेतों में काम करता था लेकिन कुछ दिनों से  चंद्रभान उर्फ राजू सिंह चौहान और राजन सिंह चौहान भीषण सिंह चौहान सोनू मोनू नंदू आदि आरोपी परेशान कर रहे थे उसे मजदूरी का पैसा कई महीनों से नहीं दिया था और जो फसल होती थी वह भी नहीं दिया कहने पर जातिसूचक गालियां देते और अपमानित करते पूरे परिवार को गाली गलौज करते मृतक जगदीश के बार बार कहने पर उसे उसके हिस्से का राशन नहीं दे रहे थे इस बात को लेकर रोजाना गाली गलौज वह मारने की धमकी  देते थे 17/02/2023 को करीब 8:00 बजे रात को बहस हुई थी और बेल्ट ऊपर उन लोगों ने चमार चमार देकर गंदी गंदी गालियां दी जगदीश ने यह सारी बातें शाम को खाना खाते समय अपने पूरे परिवार को बताएं और जैसे ही दूसरे दिन खेत पर गए आरोपी पहले से वहां मौजूद थे और जगदीश को वहां से मारते घसीटते हुए  ट्यूबवेल के कमरे में ले आए और करंट लगाकर जान से मार दिया और जाकर दूसरे खेत तरफ फेंक दिया और फिर गांव में सूचना फैला दी कि जगदीश को सांप ने काट लिया और वह खेत में पड़ा है तभी भागते हुए गांव के सभी लोग वहां पहुंचे पीड़ित परिवार भी खेत में पहुंचा सभी लोग के पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से भाग गए थे और सभी लोगों ने मूसानगर अस्पताल जगदीश को ले गए वहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने देखते ही बताया कि इनकी मृत्यु सांप काटने से नहीं बल्कि जलने से बिजली के जलने से करीब 6:00 7 घंटे पहले हुई है पीड़ित परिवार जगदीश को लेकर घर पहुंचे और सो नंबर पर कॉल किया पुलिस आ जाने के बाद मूसानगर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंचे S O कप्तान से पीड़ित परिवार में न्याय की मांग की और परिवार से एक लड़की को नौकरी देने की बात रखी इस बात से S O कप्तान ने कहा पूरी तरह से न्याय मिलेगा और नौकरी और सभी लोगों के एक एप्लीकेशन पर यह बात लिखी गई और हस्ताक्षर हुए S O कप्तान ने कहा कि कानूनी कार्रवाई में हम पीड़ित परिवार का पूरी तरह से मदद करेंगे और जल्द से जल्द न्याय हो यह आशा करते हैं इसके बाद मृतक जगदीश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हालांकि अभी तक इस मामले में कोई सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई ना ही पीड़ित को मुआवजा मिला है और ना ही आरोपी  गिरफ्तार हुए हैं पीड़ित परिवार ने कई ऑफिस में इस मामले को लेकर एप्लीकेशन लिया है अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही है

  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 21-02-2023
  • Date of Case Upload: 30-09-2023

Images

 

Kurseda में डॉ बी आर अम्बेडकर जी की प्रतिमा को हटाना, खण्डित करना, अपमानित करना

    Case details is not available
  • Posted by: NDMJ
  • Fact finding date: 10-11-2022
  • Date of Case Upload: 30-09-2023

Images

 
Total Visitors : 13814086
© All rights Reserved - Atrocity Tracking and Monitoring System (ATM)
Website is Managed & Supported by Swadhikar