
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
घटना सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। रविरंजन पासवान , पिता श्री प्रमोद पासवान ,उम्र करीब 19 वर्ष ,जाति - अनुसूचित जाति , पेशा - मजदूरी उक्त गांवन के निवासी थे। कहतें है कि रविरंजन पासवान एवं उनके ग्रामीण विकास भगत , पिता - श्री माया भगत , जाति - पिछड़ी , पेशा - मजदूरी के बीच मित्रवत सम्बन्ध था। दोनों एक साथ कार्य किया करते थे। कतिपय करने से दोनों के बीच अंदरूनी तौर पर दिशमनी हो गयी थी। दिनांक : 13.03.2023 कि रात्रि करीब 9-00 बजे विकास भगत अपनी मोटर साईकिल से दो आदमी रविजन के घर गया और उससे एक साजिश के तहत उसके घर से बुला कर ले गया और उसी रात्रि गाला रेट कर उसकी निर्मम हत्या कर डाली और शव को सड़क पर रखा कर उससे दुर्घना का रूप देना चाहा था पर उसकी कोशिश नाकाम रही। कहते है कि कुछा दिन पूर्व विकास भगत एवं अन्य ने रवि रंजन के बड़े भाई कुंदन कुअमार कि भी हत्या उन लोगों द्वारा कर दी गई थी और उससे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया गया। उक्त बातों कि जानकारी शराब पिने के क्रम में विकास ने रविरंजन को दे दी थी। बातें सार्वजानिक होने के भय से विकास एवं अन्य ने एक साजिश के तहत रविरंजन पासवान कि हत्या कर डाली। उक्त सन्दर्भ में केसरिया थाना में कांड सं० : 135/23 दर्ज कि गयी है।
घटना सूबे बिहार के । पूर्वी चम्पारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के तेजपुरवा मिश्र टोला की है। श्री आत्म पासवान , पिता - चोकट पासवान ,उम्र करीब 60वर्ष , जाति - अनुसूचित जाति का सदस्य है। उनकी आर्थिक देश काफी दयनीय है। उनकी पत्नी आंटी देवी की मानसिक दशा पूरी तरह ठीक नहीं है। उनके पास एक मातृ संतान उनकी एकलौती पुत्री मनीषा कुमारी है जिसे वे लोग काफी आशा उममीत के साथ आगे बढ़ने के लिए पढ़ा रहे है। वह इस बार मेट्रिक की परीक्षा दे दी है। बताते है कि मनीषा को गरीब एवं अनुसूचित जाती की सदस्य समझ कर गैर अनुसूचित जाती के युवक उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए हमेशा उससे टांगों तबाह किया करते थे। मनीषा उसका विरोध किया करती थी। दिनांक : 01.03.2023 को रात्रि करीब 7.30 बजे मनीषा शौच के लिए अपने घर से कुछ दूर सरेह में गयी जहाँ आधा दर्जन युवको ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंग रपे की घटना को करीत कर मानवता को शर्मशार कर डाला। घटना को उक्त गांवन के सामान्य जाति के भी कुछ युवक शामिल थे जिसके कारन ग्रामीणों द्वारा मामले को गांवन में ही हल कर देना चाहते थे। ग्रामीण राजनीति के तहत दबंगों द्वारा कुछ दबंग युवको का नाम दबाव दाल कर छुड़वा दिया गया और सिर्फ मुस्लिम जाति तीन युवको जिनका नाम क्रमशः 1- बुलेट आलम 2- मुजाहिद आलम 3- कौसर आलम आदि को नामजद करा दिया गया। उक्त सन्दर्भ में महिला थाना मोतिहारी में कांड सं० : 11/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी अभियुक्त गैर अनुसूचित जाति के सदस्य है।
घटना सूबे बिहार के शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के खैरा पहाड़ी गांव की है। मृतक आदित्य कुमार ,उम्र करीब 24 वर्ष ,पिता का नाम श्री सोफी पासवान , जाति - अनुसूचित जाति उक्त गांव का ही निवासी था । वह घर पर ही रह कर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी किया करता था। उसकी शादी भी महज एक वर्ष पूर्व में हुई थी। दिनांक 27 - 02 - 2023 को संध्या करीब पांच बजे वह अपने सम्बन्धी श्री रमेश पासवान , पिता - श्री राजेंद्र पासवान , ग्राम दोस्तियां के साथ चाय व् नास्ता के लिए दोस्तिया चौक पर गया। पर, काफी देर होने पर वह घर नहीं लौटा। कहते है कि रात्रि करीब आठ बजे उनके गांव के ही लोगों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर शव को अज्ञात स्थान पर फेक दिया। मृतक के परिवार के लोगों एवं ग्रामीणों द्वारा आदित्य कि खोज बीन कि जा रही थी। इसी कर्म में आदित्य के घर से कुछ ही दूरी पर बांध के तट खून पसरा देखा गया। आगे बढ़ने पर उसका चप्पल दिखाई पड़ा। आगे बढ़ने पर उसका मोबाईल गिरा हुआ पाया गया। मृतक के परिजनों दवरा घटना कि सूचना पुरनहिया पुलिस को दी गयी। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस दवरा भी अपने स्तर से खोज बीन किया गया। दिनांक 28.02.2023 को खोजने के क्रम में मृतक का एक हाथ बागमती नदी के किनारे मिला। यानि हत्यारों द्वारा आदित्य की काट काट कर हत्या की गयी थी और उसके शव को क्षत विक्षत कर दिया गया था। मृतक के पिता सोफी पासवान द्वारा शंका दे आधार पर अपने ग्रामीण रमेश महतो , सुरेश महतो , सुजीत महतो , अरविन्द महतो राजमंगल महतो , राधेश्याम महतो एवं 05 अघ्यात लोगों के विरुद्ध पुरनहियाँ थाना में कांड सं० : 25/23 के तहद प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है। सभी हत्यारे मृतक के पड़ोस के ही निवासी हैं तथा पिछड़ी जाती के सदस्य है। घटना का कारन पूणतः स्पष्ट नहीं पता चला लेकिन कुछ लोगों ने अपना नाम सार्वजानिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि आदित्य का गांवन के ही किसी लड़की से अवैध सम्बन्ध था जिसके प्रतिशोध में परिवार वालों ने उसको एक साजिश के तहत हत्या कर डाली।
घटना सूबे बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के वार्ड न० : ०२ की है। पीड़ित श्यामजी राम एवं मुख्य आरोपी श्री सत्येंद्र कुअमार महतो दोनों उक्त गांव के ही निवासी हैं। पीड़ितगन जहाँ अनुसूचित जाति के सदस्य है। उनकी माली हालत अत्यंत दयनीय है। जबकि , आरोपीगण काफी दबंग ,बहुसंख्यक एवं धनि मानी व्यक्ति हैं। दिनांक २३-०५-२०२३ को उक्त गांव के आरोपी श्री कुलदीप महतों की पुत्री कि शादी थी। बाराती नाच - बाजा के साथ बारात लेकर बहू के दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा लगाने के बाद आरोपियों के बिरादरी के लोगों ने नाच बाजा को पीड़ित के दरवाजे पर ले जाकर अश्लील गण बजवाया जाने लगा तथा अनुसूचित जातियों कि बहू बेटियों के साथ छेड़ छड़ करने लगा। जिसका श्यामजी राम ,कुलदीप राम एवं अन्य द्वारा विरोध किया गया। जिसपर आरोपी श्री सत्येंद्र कुमार महतो एवं उनके बिरादरी के आधा दर्जन से अधिक लोग हरावे हथियार से लैश होकरअनुसूचित जातियों पर सामूहिक रूप से हमला बोल दिया दिया। हमलावरों द्वारा चाकू से घोप घोप कर ुदीप राम , राहुल राम एवं सकल देव राम को गंम्भीर रूप से घायल कर डाला। हमलावरों द्वारा अनुसूचित जातियों की महिलाओ के साथ भी अपमानजनक व्यव्हार किया गया। उक्त सन्दर्भ में सोनवर्षा थाना में कांड सं० : १७८/२३ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।