
SMS Help line to Address Violence Against Dalits and Adivasis in India
Type ATM < your message > Send to 9773904050
]
घटना सूबे बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के फेनहारा प्रखंड के मनकरवा गांव की है। पीड़ित विकास कुमार उम्र करीब 24 वर्ष , रमेश कुमार उम्र करीब 26वर्ष दोनों के पिता श्री वृजनंदन राम , एवं सोमरिया देवी उम्र करीब 62वर्ष पति श्री वृजनंदन राम , जाति अनुसूचित जाति (चमार ) तथा अपराधी सिकंदर शर्मा उम्र करीब ३० वर्ष , रंजीत शर्मा ,उम्र 28दोनों के पिता श्री जगरनाथ शर्मा , राजन शर्मा उम्र करीब 25वर्ष ,पिता अम्बिका लाल शर्मा , पवन शर्मा ,उम्र करीब २५ वर्ष , पिता अमीरीलाल शर्मा , रामलाल शर्मा उम्र करीब ४५वर्ष , पिता रमन शर्म , रम्भा देवी एवं सिया देवी सभी , जाति - पिछड़ी ( नगर ) , उक्त गांव के ही निवासी हैं। पीड़ितगण सीधा साधा एवं कानून में विश्वास करने वाले है ,जबकि आरोपीगण दबंग गैंगबाज एवं गलत प्रवृति के व्यक्ति है। पीड़ित विकास के पिता श्री वृजनंदन राम वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं जो आरोपियों को नागवार लगता है। क्योंकि पूर्व के चुनाव में आरोपीगण वार्ड सदस्य के दूसरे प्रत्याशी को चुनाव जिताया था और इस चुनाव में भी ये लोग पूर्व के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। चुनाव को लेकर पीड़ितों एवं आरोपियों के बीच पूर्व से ही दुश्मनी चल रही थी। आरोपियों द्वारा पूर्व से चली आरही दुश्मनी के कारन पीड़ित के पिता के कार्यों में अनावश्य हस्तक्षेप किया करतें है। बताते है कि आरोपियों दवा ग्रामीण पानी टंकी कि चाभी अपने कब्जे में रखना चाहते है। किन्तु वार्ड सदस्य द्वारा पानी टंकी को खुद संचालित किया जा रहा था। जो आपरोपियों को नागवार लगता था। उक्त करने से एक साजिश के तहत आरोपियों द्वारा वार्ड सदस्य श्री राम के दोनों पुत्रो ( छात्र है ) कि हत्या करने कि नियत से दिनांक : ०५-०४-२०२३ को आरोपियों द्वारा हरवे हथियार से लैश होकर वार्ड सदस्य के दोनों पुत्रों रमेश राम ईवा विकास कुमार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों को जरदस्त पिटाई कर गंभीर रूप से जाखि कर लहू लूहान कर डाला। रमेश राम का सर फुट गया। दोनों कि माता सुकुमारिया देवी बीच बचाव के लिए गयी तो उनके साथ भी मर पिट किया गया और बदसलूकी कि गयी। उक्त सम्बन्ध में फेनहारा थाना में कांड संख्या : 47/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कि गयी है।
घटना सूबे बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के मघिया खरगौली गांव की है। दिनांक : २९-०१-२०२३ को गैर अनुसूचित जाति दबंग ग्रामीणों जिसमे १- दुर्गा यादव २- द्वारिका यादव ३- पहवारी यादव ४- सुरेंद्र यादव ५- उपेंद्र यादव ६- अवध यादव ७- लाल बहादुर यादव ८- विंध्याचल यादव ९- बौद्ध यादव १०- प्रसन्न यादव ११ शिव यादव १२ प्रसन्न सोनार १३ भवानी सोनार १४ मुकेश यादव १५ विकाश यादव एवं १६ प्रभु यादव सहित करीब २० लोगों द्वारा हरवे हथियार से लैश होकर मघिया अनुसूचित जाति (चमार ) बस्तीham पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने अनुसूचित जाति सदस्या १- मतिसरिया देवी २ महेश राम ३ संदीप राम को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया तथा राजा राम , होसिला राम , पुष्पा कुमारी , मंजू देवी , मंगल राम एवं जिअतान राम आदि को चोटिल कर दिया गया। हमलावरों द्वारा अनिल राम का ऑटो एवं धर्मेंद्र राम की हीरो हौंडा मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं हमवारों ने अनुसूचित जातियों के घरो में लूट पात की तथा उनकी भैस बकरिया भी बतौर चोरी खोलकर ले गए। सूचना मिलाने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद। पुलिए की दबाव पर हमलवारों द्वार अनुसूचित जातियों के जवारों को लौटा दिया गया। घाना का कारन यह है की दिनांक २८- ०१ -२०२३ को हमलावर और उनके परिवार के सदस्यों द्वार सरस्वती पूजा के बाद उसको मूर्ती का विसर्जन किया जा रहा था। जिस रास्ते वे लोग मूर्ती विसर्जन के लिए ले जा रहे थे उसी रास्ते अनुसूचित जाति का दो युवक जिनका नाक क्रमशः १- संदीप कुअंर एवं २- कृष्णा कुमार डीजल के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। मूर्ति विसर्जन करने वाले उनलोगों को आगे जाने केलिए रास्ता नहीं दे रहे थे को लेकर विवाद हो गया। प्रसज्ज सोनार एवं दुर्गा सोनार एवं अन्य लोगों द्वारा रास्ता देने के बजाय उनकी पिटाई कर दी गयी। उक्त दोनों युवक ने घर आ कर घटना के बारे में अपने परिवार वाले को बतया। कर होकर दिनांक २९ -०१-२-२३ को ुक्तो दोनों युवको के परिवार के सदयों द्वारा उक्त दोनों युवको के साथ की गयी मार पिट के सम्बन्ध में पूछ ताछा करने गए। दोनों पक्षों के बीच इसी मुद्दे को लेकर बाते आगे भध गयी जिसको लेकर उनलोगों ने गलत मजमा बना कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। उक्त घटना एक जाति आधारित अत्याचार है। घटना के सन्दर्भ में चापटिया थाना में कांड सं० : ६०/२०२३ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गहमालवारों द्वारा डाली पीड़ितों के विरुद्ध भी काउंटर केश किया गया है।